निगम के हाजिरी सेंटर पर नशाखोरी करने पर कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आयुक्त श्री वर्मा द्वारा दरोगा कमल धूलिया को किया निलंबित, तीन सफाई मित्र की सेवा समाप्त की

दिनांक 20 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें नगर निगम के कुछ सफाई मित्रों को हाजिरी प्वाइंट के पास खुले स्थान पर नशाखोरी करते हुए देखा गया। इस घटना पर माननीय महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कठोरतम नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु अपर आयुक्त (SBM) श्री रोहित सिसोनिया को तत्काल निर्देशित किया।

अपर आयुक्त (SBM) श्री रोहित सिसोनिया द्वारा उक्त वीडियो की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि यह वीडियो दिनांक 06 अगस्त 2025 का है, जो झोन क्र. 08 अंतर्गत वार्ड क्र. 28 स्थित हाजिरी प्वाइंट के पास का है। जांच में स्पष्ट हुआ कि नगर निगम के प्रभारी दरोगा एवं तीन सफाई मित्र खुले स्थान पर नशाखोरी करते पाए गए।

जांच रिपोर्ट के आधार पर आयुक्त श्री वर्मा द्वारा कठोर कार्यवाही की गई।

- Advertisement -

उक्त प्रकरण में निम्नलिखित कर्मचारी दोषी पाए गए –

  1. कमल धुलिया, प्रभारी दरोगा, वार्ड क्र. 28 (स्थाई कर्मचारी) – इनकी लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को गंभीर मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्यवाही की गई।
  2. सोनू पिता कैलाश, विनियमित सफाई मित्र – सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए हाजिरी मुक्त किया गया।
  3. जयकिशन पिता श्यामलाल, अस्थाई सफाई मित्र – सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए हाजिरी मुक्त किया गया।
  4. शुभम पिता राज, अस्थाई सफाई मित्र – सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए हाजिरी मुक्त किया गया।

Exit mobile version