पीथमपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी बलराम को आईसर चौराहा ब्रिज से गिरफ्तार किया है। आरोपी पंचघाटी थाना धामनोद का रहने वाला है। की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी 15 वर्षीय पीड़िता को सेक्टर एक थाना क्षेत्र के सवारियां मंदिर चौराहे से बहला-फुसलाकर ले गया था। उसने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया।
आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने उसे उस समय पकड़ा जब वह शहर से भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
