नशा कर वाहन चलाने पर सवा दो सौ वाहन कार-बाइक पकड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नगरीय सीमा में शनिवार रात काम्बिंग गश्त की गई। रात तीन बजे तक चली कार्रवाई नें 1205 आपराधिक तत्वों की जांच की गई। पुलिस ने 586 के विरुद्ध कार्रवाई की है। सबसे ज्यादा कार्रवाई नशा कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध हुई है। पुलिस ने 212 दो व चारपहिया वाहन जब्त किए है।
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह प्रति शनिवार काम्बिंग गश्त करवाते है। शनिवार को भी चारों जोन के डीसीपी अपने-अपने थाने का बल मैदान में उतारा। पुलिस ने चौराहों पर बैरिकेडिंग कर चालकों की ब्रिथ एनलाइजर से चैकिंग की। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ धारा 185 के तहत कार्रवाई कर वाहन जब्त कर लिया।

Exit mobile version