नई दिल्‍ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana)

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में अत्यंत संवेदनशील कैदियों के लिए बनाए गए एक अलग वार्ड में रखा गया है। इस वार्ड में छह अन्य खतरनाक कैदी भी बंद हैं, लेकिन हर एक को अलग-अलग सेल में रखा गया है। किसी का आपस में कोई संपर्क नहीं होता है। स्पेशल एनआईए कोर्ट के जज चंदर जीत सिंह ने पिछले हफ्ते राणा को 6 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उससे पहले एनआईए ने उसकी आवाज और लिखावट के नमूने एकत्र किए थे। राणा को तिहाड़ जेल में कैदी संख्या 1784 के रूप में दर्ज किया गया है।

तिहाड़ जेल के एक अधिकारी के अनुसार, “उसे एक अलग वार्ड में रखा गया है, जहां अन्य कैदियों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। उसकी 24 घंटे निगरानी की जा रही है और वह सुसाइड वॉच पर भी है। सेल में CCTV कैमरे लगे हैं।” उसके लिए अलग रसोइया नियुक्त किया गया है और खाना देने से पहले जेल स्टाफ खुद उसका स्वाद चखकर जांच करते हैं।

Exit mobile version