ट्रक ड्राइवर ने डॉग के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य:पशु प्रेमी थाने पहुंचे, आवेदन देकर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


इंदौर के लसूड़िया इलाके में एक डॉग के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। जिसमें पीपुल्स फॉर एनिमल्स संस्था की तरफ से रात में लसूड़िया थाने पर शिकायत की गई। इस मामले में पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस को संस्था के लोगों ने एक वीडियो भी सौंपा है।
पीपुल्स फॉर एनिमल्स संस्था इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन सोमवार रात लसूड़िया थाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त की रात उनके पास एक वीडियो आया। जिसमें ट्रक नंबर NL01-AA-7209 का ड्राइवर ट्रक के केबिन में एक डॉग के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा है। संस्था ने आवेदन देकर ड्राइवर पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। मामले में देर रात पुलिस ने वीडियो के आधार पर ट्रक ड्रायवर पर कार्रवाई की है। इस मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना बायपास इलाके की है।
ऑटो ड्राइवर का भी हुआ था वीडियो वायरल
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर बायपास पर एक ऑटो ड्राइवर का भी इसी तरह से एक डॉग के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में भी पशु प्रेमी संस्था ने पुलिस को लिखित शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version