“जनसुनवाई में आमजन की समस्याएँ सुनते कलेक्टर शिवम वर्मा, लोगों का भरोसा जीतने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।”

By Abhishek Raghuvanshi

इंदौर के नव-नियुक्त कलेक्टर शिवम वर्मा ने पदभार संभालते ही जनसुनवाई की अनूठी मिसाल पेश की। आम जनता के बीच बैठकर उन्होंने 170 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का तुरंत समाधान भी किया। घरेलू विवाद और आयुष्मान योजना से जुड़े मामलों पर कलेक्टर ने गंभीरता से सुनवाई कर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बुजुर्गों की पीड़ा और इलाज की जरूरत को भी प्राथमिकता दी गई। शिवम वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर आवेदन का निर्धारित समय सीमा में निराकरण हो। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी आर्थिक मदद देकर कलेक्टर ने सेवा का नया मानक स्थापित किया है।

Exit mobile version