ग्रीष्मकालीन छुट्‌टी खत्म:हाई कोर्ट में आज से नियमित कामकाज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद सोमवार से हाई कोर्ट में नियमित कामकाज शुरू हो जाएगा। जजेस के भी पोर्टफोलियो में बदलाव हुए हैं। प्रथम डिविजन बेंच में जस्टिस विवेक रूसिया के साथ जस्टिस बीके द्विवेदी सुनवाई के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं द्वितीय डिविजन बेंच में जस्टिस विजय कुमार शुक्ला के साथ जस्टिस प्रेमनारायण सिंह रहेंगे। सिंगल बेंच में बैठने वाले जजेस के पोर्टफोलियो भी बदले गए हैं। हाल ही में हाई कोर्ट जज बने जस्टिस पवन कुमार द्विवेदी की भी नियमित कोर्ट शुरू हो जाएगी। हालांकि ग्रीष्मकालीन बेंच में भी जस्टिस द्विवेदी सुनवाई के लिए उपलब्ध थे।

Exit mobile version