तत्काल तहसीलदार प्रीति भिसे को भेजकर जानी थी हकीकत
इंदौर। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन पर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर हुए एक वायरल वीडियो की जांच पड़ताल के लिए तत्काल जूनी इंदौर तहसीलदार प्रीति मैडम को भेजा गया था।
तहसीलदार ने मौका मुआयना कर सभी विवादित जमीन के साथ ऑन द स्पॉट ही सबकी खेर खबर ली थी।
इसके बाद कई बिंदु सामने आए थे।
कलेक्टर के निर्देश पर खजराना में करोड़ों की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया
पिछले दिनों वायरल वीडियो में खजराना के रहमत अली पटेल प्रधानमंत्री को अपशब्द कहते हुए देखे गए। उक्त व्यक्ति रहमत पटेल द्वारा खजराना क्षेत्र के पिपलिया कुमार में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर लंबे समय से किराया वसूला जा रहा था।
मामला संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर पुलिस एवं नगर निगम की टीम के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर, करोड़ रुपए की भूमि मुक्त कराई। यहां पर प्रशासन एवं निगम द्वारा तार फेंसिंग कर पौधा रोपण किया जाएगा।
