कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने डाटा एंट्री ऑपरेटर को किया निलंबित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने एक राजस्व मामले में फर्जी आदेश जारी कर नामांतरण को अमल कराने का प्रयास किए जाने पर तहसील कार्यालय कनाड़िया में पदस्थ जूनियर डाटा इंट्री ऑपरेटर रविंद्र दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय सांवेर तहसील कार्यालय रहेगा। श्री शिवम वर्मा ने यह कार्रवाई नायब तहसीलदार कनाड़िया श्रीमती शिखा सोनी के प्रतिवेदन के आधार पर की है।

Exit mobile version