आज दिग्विजय सिंह को बीजेपी विरोध का सामना करना पड़ा। दिग्विजय सिंह इंदौर में कपड़ा व्यापारियों से मिलने वाले थे लेकिन उनके आने की सूचना पर बीजेपी ने विरोध किया और दुकानदार लामबंद हो गए।जिसके चलते दिग्विजय सिंह सराफा थाने पर ज्ञापन दे कर निकल गए।
दरअसल पिछले दिनों एकलव्य गौड़ ने स्थानीय व्यापारियों से अपील की थी कि वे अपनी दुकानों पर जिहादी मानसिकता रखने वाले लोगों को काम पर न रखें और दुकानों से सभी को बाहर किया जाए। इस अपील के बाद कई दुकानदारों ने मुस्लिम समुदाय से जुड़े कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया
इसी कड़ी में दिग्विजय सिंह के शीतला माता बाजार में आने की सूचना पर विरोध शुरू हो गया ।
बाजार ना जाते हुए दिग्विजय सिंह सराफा थाने पहुंचे और एक आवेदन दिया। लेकिन वहां भी व्यापारियों ने थाने के बाहर नारेबाज़ी की और दिग्विजय सिंह पर कट्टरपंथी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
