इंदौर का मामला:बाल सुधार गृह से भागे तीन बाल अपराधी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

हीरानगर इलाके में स्थित बाल सुधार गृह से मुरैना- शाजापुर जिले के 3 बाल अपराधी भाग गए हैं। पहले भी यहां चार बार ऐसी घटना हो चुकी हैं। टीआई पप्पूलाल शर्मा के अनुसार परदेशीपुरा स्थित सेंटर से तीन बाल अपचारियों के भागने की शिकायत दर्ज हुई है। इनमें दो मुरैना जिले के हैं। एक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज है, वहीं तीसरा आरोपी शाजापुर जिले का है, उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। ये तीनों गुरुवार रात रोशनदान उखाड़कर फिर दरवाजे का नकूचा तोड़कर भागे हैं। परिजन को सूचना दे दी है कि यदि वे घर पहुंचते हैं तो जानकारी दें।

Exit mobile version