आइए, इस शुभ दिवस पर हम हमारे हमारे प्राचीन जलस्रोतों के संरक्षण के साथ ही जल संरक्षण हेतु सार्थक प्रयास करने का संकल्प लें।

By Abhishek Raghuvanshi

इंदौर । महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शनिवार को विश्व जल दिवस के शुभावसर पर वार्ड क्रमांक 09 के अंतर्गत स्कीम नम्बर 51 में अमृत मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचीन जलस्रोत का जीर्णोद्धार करने के क्रम में पवित्र कलश का पूजन कर बावड़ी में जल प्रवाहित किया।इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्धजनों को प्राचीन जलस्रोतों के संरक्षण के साथ ही जल संरक्षण हेतु शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्री राहुल जायसवाल जी, श्री पराग कौशल जी, श्री भारत रघुवंशी जी सहित जनप्रतिनिधियों, निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा जी सहित निगम अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version