सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग जनों को उपकरणों का वितरण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर,
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को 200 से अधिक दिव्यांग जनों को बैटरी युक्त ट्राईसाईकिल व्हील चेयर डिजिटल हियरिंग एंड ट्राईसाईकिल एमआर किट का वितरण किया गया। इंदौर के समाज कल्याण परिसर डीडीआरसी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी के मुख्य आतिथ्य में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किये गये। सांसद श्री लालवानी ने प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम को दिव्यांग जनों के साथ सुना। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के द्वारा गीत अनुभूति प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी द्वारा नशामुक्ति की शपथ भी दिखाई गई। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्री पवन चौहान एवं संस्था के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय पार्षद श्रीमती विनीता धर्मेंद्र मौर्य, श्री रविंद्र चौधरी, श्री कमल आहूजा, सरपंच कलारिया श्री कपिल जैन, श्री दिनेश मालीवाल, श्री संजय सांखला आदि मौजूद थे।

Exit mobile version