सरकारी गार्डन पर कब्जा, पेड़ काटने की भी शिकायत की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

वार्ड 14 के अशोक नगर में बगीचे पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। उसके गेट पर ताला लगा दिया है। चौकीदार को भी अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। बच्चे खेल नहीं पा रहे हैं। रहवासियों ने शिकायत की है कि यहां 5 साल पुराने पेड़ काटे गए हैं। इससे हरियाली को नुकसान पहुंचा है। दो दिन से यहां ऐसी गतिविधियां हुई हैं। लोगों ने कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। विधायक और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी सूचना दी गई है। इसकी शिकायत महापौर पुष्यमित्र भार्गव और पार्षद अश्विनी शुक्ला से भी की है। यहां के जोनल अधिकारी दीपक गरगटे ने नोटिस जारी किया था। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए चेताया भी है।

Exit mobile version