नगर निगम ने पीपल्यापाला स्थित रीजनल पार्क के लिए एक बार फिर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने पिछले टेंडर को निरस्त कर चौथी बार नया टेंडर बुलाने के आदेश दिए। पिछली बार 19 लाख मासिक पर निजी कंपनी को पार्क सौंपने की तैयारी थी।
