आयोजन डीएवीवी के तक्षशिला परिसर सभागृह में
श्री खजराना गणपति मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर की भजन संध्या बुधवार 3 सितंबर 2025 को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, खंडवा रोड स्थित तक्षशिला परिसर के ऑडिटोरियम/सभागृह में आयोजित होगी। पूर्व में यह कार्यक्रम श्री खजराना गणेश मंदिर परिसर में होना था, भक्तों की सुविधा एवं सुगमता को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन का स्थान परिवर्तित किया गया है। नए आयोजन स्थल पर बैठने एवं पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था है। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर अपने कलाकार दल के साथ प्रस्तुतियां देंगी। समिति ने सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर गणपति बप्पा के भजनों का रसास्वादन करने और आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
