आवेदक
कमल सिंह निंगवाल पिता श्री जाम सिंह निंगवाल उम्र 26 वर्ष व्यवसाय-खेतीबाडी निवासी ग्राम डिग्गी तहसील रानापुर जिला झाबुआ
आरोपी
दिनेश कुमार पचाहा पिता श्री सौभान सिंह पचाहा उम्र 39 वर्ष पद ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत डिग्गी, जनपद पंचायत रानापुर जिला झाबुआ
रिश्वत राशि- 1250/-
विवरण Ⅰ-
आवेदक ग्राम डिग्गी तहसील रानापुर जिला झाबुआ का रहने वाला है तथा खेतीबाडी करता है। आवेदक को अपने 7 वर्ष के पुत्र पवन सिंह निगवाल का जन्म प्रमाण पत्र बनाने हेतु ग्राम पंचायत डिग्गी के रोजगार सहायक दिनेश कुमार पचाहा से मिलकर अपने पुत्र के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में बातचीत की तो अनावेदक दिनेश कुमार पचाहा ने आवेदक से जन्म प्रमाण पत्र पंचायत से बनवाकर देने के एवज में 1600/- रू० रिश्वत की मांग की गई।
जिसकी शिकायत आवेदिका द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई।
सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 28.08.2025 को ट्रेपदल का गठन किया गया और आरोपी दिनेश कुमार पचाहा को आवेदिका से 1250/- रू० रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण सशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रैपदल
कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री कमलेश परिहार, आरक्षक श्री आशीष आर्य, आरक्षक श्री बन्दमोहन सिंह बिष्ट आरक्षक श्री मनीष माधुर
