अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत को लेकर बड़ा दावा किया। ट्रंप ने कहा कि भारत ने अमेरिका को जीरो टैरिफ ट्रेड डील का ऑफर दिया है। अब ट्रंप ने भारत के व्यापार पर बुरी नजर लगाई है। उन्होंने एपल के सीईओ टिम कुक से कहा है कि वे भारत में आईफोन न बनाए। एपल का भारत को लेकर बड़ा प्लान है। वह अगले साल के अंत तक भारत में भारी संख्या में आईफोन का प्रोडेक्शन करना चाहती है।
