बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बनीं संन्यासी – महाकुंभ में ली दीक्षा, नंद गिरि होगा नया नाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रयागराज। बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक रहीं ममता कुलकर्णी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. हाल में ही भारत लौटीं ममता ने प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल हुईं. वो न सिर्फ कुंभ में शामिल हुईं बल्कि संन्यास लेने का फैसला किया.
ममता ने संन्यास ले लिया है और उन्होंने संन्यास की दीक्षा प्रयागराज महाकुंभ में ली है. संन्यास लेने के बाद अब एक्ट्रेस को नया नाम भी मिला है।

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनेंगी ममता
हिंदी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज महाकुंभ में संन्यास की दीक्षा ली है और अब उन्हें किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की पदवी दी जाएगी. उन्हें ये पदवी चादरपोशी की रस्म अदा करने के बाद दी जाएगी. ममता ने संगम किनारे अपने हाथों से पिंडदान किया है.

Exit mobile version