बेटी बचाओ के बाद अब बेटों को बचाओ: गणेश पंडाल से अनोखा संदेश, श्रद्धा-राजा रघुवंशी और नीला ड्रम कांड के लगे पोस्टर, भक्तों ने भगवान से की ये प्रार्थना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

 इंदौर। मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में इस बार गणेशोत्सव पर एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। नेहरू नगर चा राजा गणेश पंडाल में महिला अपराध और देशभर के चर्चित मामलों को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में श्रद्धा हत्याकांड, मेरठ का नीला ड्रम कांड और इंदौर का चर्चित हनीमून मर्डर केस राजा-सोनम जैसे मामलों के दृश्य दर्शाए गए।

नेहरू नगर चा राजा गणेश पंडाल के आयोजकों का कहना है कि समाज में केवल महिलाओं पर हुए अत्याचार ही नहीं, बल्कि महिलाओं द्वारा किए जा रहे अपराध भी चिंता का विषय बन चुके हैं। गणेश पंडाल में लगाए पोस्टरों पर बड़ा संदेश लिखा गया है– “बेटी बचाओ के बाद अब बेटों को बचाओ”।

Exit mobile version