बाल्याखेड़ा स्थित बेशकीमती शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर, 25 अगस्त 2025
कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में सोमवार को राजस्व एवं पुलिस बल के अमले द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। अनुविभागीय अधिकारी कनाडिया एवं तहसीलदार कनाड़िया के द्वारा पारित आदेशानुसार सोमवार को ग्राम बाल्याखेड़ा स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 97 के अंश भाग 0.300 हेक्टेयर भूमि को विधिवत सुनवाई उपरांत अतिक्रमण मुक्त किया गया। अतिक्रमण से मुक्त करायी गई भूमि का बाजार मूल्य लगभग ढाई करोड़ रूपये है। उक्त अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई राजस्व अमला कनाडिया व पुलिस बल थाना लसुड़िया के द्वारा की गयी।

Exit mobile version