बालकनी से गिरी तीन साल की बच्ची ने तीसरे दिन दम तोड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बालकनी से गिरने से घायल हुई तीन वर्षीय बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। आजाद नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घटना के समय बच्ची की मां कपड़े सुखा रही थी।
स्वजन ने पोस्ट मार्टम से इनकार किया है।पुलिस के मुताबिक घटना मूसाखेड़ी की है।
3 वर्षीय कनक श्रवण मालवीय की मौत हुई है। स्वजन ने पुलिस को बताया घटना मंगलवार सुबह की है।
श्रवण(मैकेनिक) काम पर चला गया था। मां कविता कपड़े सुखा रही थी।
कनक खेलते हुए बालकनी में चली गई और खेलते-खेलते हुए नीचे गिर गई। गुरुवार सुबह कनक की मौत हो गई।

Exit mobile version