फ्री फायर गेम की लत में 11वीं का छात्र ट्रेन से कटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

छोला मंदिर इलाके में रहने वाले 11वीं के छात्र ने ऑनलाइन गेम की लत से परेशान होकर शुक्रवार देर रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त मृत्युंजय शर्मा (16 वर्ष) घर पर अकेला था। मां और बहन विदिशा गई थीं। पिता ऑटो चालक हैं। उसके मामा मनोज शर्मा ने बताया कि भांजा अधिकांश समय मोबाइल में व्यस्त रहता था। उसे फ्री फायर गेम खेलने की लत थी। ऑनलाइन गेम खेलने की वजह से मां-पिता उसे समझाया करते थे, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी।
थाना प्रभारी सुरेश नागर ने बताया कि मृत्युंजय की मौत की हर एंगल से जांच हो रही है। छात्र के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि गेमिंग की लत ने उसकी मानसिक स्थिति पर क्या असर डाला।

Exit mobile version