प्रयागराज मे शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडाल में लगी आग, सैंकड़ों फीट ऊपर उठ रहा काला धुआं, मची अफरा-तफरी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रयागराज में महाकुंभ में शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडाल में भीषण आग लग गई। सैंकड़ों फीट ऊपर काला धुआं उठ रहा है। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुल के ऊपर ट्रैफिक रोका गया है। तेजी से आग फैल रही है। फायर ब्रिग्रेड की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के अनुसार, महाकुंभ नगर के सेक्टर-19 में पांटून पुल 12 स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ श्रीकरपात्री धाम वाराणसी के शिविर में आग लगी है। कैंपों में रखे एलपीजी सिलेंडर भी आग की चपेट में हैं। घटना पचास से ज्यादा कैंप आग की चपेट में हैं।

Exit mobile version