प्रयागराज के तट पर आस्था का ‘संगम’, महाकुंभ में सुबह से अब तक 60 लाख लोगों ने किया पवित्र स्नान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

Prayagraj Maha Kumbh 2025: महाकुंभ का आगाज हो गया है. आज पवित्र स्नान का पहला दिन है और लाखों लोगों ने स्नान करना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र स्नान करने वाले हैं.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य शुभारंभ हो गया है. आज से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ में इस बार 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होने का अनुमान है. पहले दिन से ही तीर्थ राज प्रयाग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई है. वैसे तो कुंभ में सभी दिन भक्तों की भारी भीड़ लगने की संभावना है, लेकिन शाही स्नान वाले दिन ये भीड़ कई गुना ज्यादा तक बढ़ सकती है.

Exit mobile version