प्रधानमंत्री 6 जून को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रधानमंत्री चेनाब पुल का उद्घाटन करेंगे – दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज

प्रधानमंत्री अंजी पुल का भी उद्घाटन करेंगे – भारत का पहला केबल-स्टेड रेल ब्रिज

प्रधानमंत्री कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। क्षेत्र में रेल अवसंरचना और संपर्क को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे चेनाब पुल का उद्घाटन करेंगे और पुल के डेक का दौरा करेंगे। इसके बाद, वे अंजी पुल का दौरा करेंगे और उसका उद्घाटन करेंगे। वे दोपहर करीब 12 बजे वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद, वे कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करेंगे।

- Advertisement -
Exit mobile version