नली फटने से चाय दुकान में लगी आग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


एमआईजी इलाके में रविवार दोपहर चाय, समोसे, कचोरी की दुकान में सिलेंडर की नली फटने से आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। दुकान में तीन कर्मचारी थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।
एमआईजी पुलिस के अनुसार आग नेहरू नगर मेन रोड पर रीवा सीधी नाश्ते की दुकान में लगी थी।
दोपहर करीब 1 बजे नली फट गई। इससे आग दुकान में फैल गई और अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया था। फायर बिग्रेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई, दुकान के अंदर का सामान खाक हो गया।

Exit mobile version