टैरिफ पर ट्रंप का बड़ा बयान: “आर्थिक आपातकाल जैसी स्थिति, सुप्रीम कोर्ट में करेंगे अपील”

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ को ‘आर्थिक आपातकाल’ जैसा बताते हुए कहा कि अमेरिका को अब इस पर स्पष्ट रुख अपनाना होगा। अपील्स कोर्ट द्वारा टैरिफ के खिलाफ फैसला सुनाए जाने के बाद ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की बात कही है और जल्द सुनवाई की मांग की है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि सुप्रीम कोर्ट में अपील खारिज हुई, तो उन्हें टैरिफ वापस लेने पड़ सकते हैं, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को झटका लग सकता है। उन्होंने भारत, चीन और ब्राजील पर टैरिफ के जरिए अमेरिका को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया।

Exit mobile version