
सोशल मीडिया पर इन दिनों चीन के अस्पतालों की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वो बेहद डराने वाली हैं. हर तरफ मरीजों का तांता लगा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि चीन में लोग ह्यूमन मेटाप्नेयूमोवायरस (HMPV) और अन्य कई खतरनाक वायरस की चपेट में आ रहे हैं. जिन वायरस की चपेट में आने से सबसे ज्यादा लोग बीमार हो रहे हैं उनमें इन्फ्लुएंजा ए और माइकोप्लाज्मा जैसे वायरस शामिल हैं.
आखिर क्या ह्यूमन मेटाप्नेयूमोवायरस (HMVP) ?
HMVP एक ऐसा वायरस है जो आमतौर पर सर्दी जैसे लक्षण पैदा करता है. इस वायरस का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों पर पड़ रहा है. और इस वजह से ही ये लोग गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं. इस वायरस की चपेट में आने से मरीजों में खांसी, बुखार, नाक बंद होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं. इस वायरस की वजह से मरीज न्यूमोनिया और ब्रोंकियोलाइटिस जैसे गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित हो जाते हैं.
कोविड की तरह है तेजी से फैल रहा है वायरस
इस वायरस को लेकर कहा जा रहा है कि इसके फैलने की रफ्तार कोविड की तरह ही फैल रहा है. इसे कोविड-19 जैसा ही संक्रमित बताया जा रहा है. यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से फैलता है. कहा जा रहा है कि वायरस से संक्रमित सतहों को छूने से भी संक्रमण का खतरा रहता है.
