
छतरपुर, मध्यप्रदेश: ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम में 23 फरवरी को प्रधानमंत्री और 26 फरवरी को राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि मंत्री का आज ग्राम गढ़ा और बसारी दौरा ।
कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिला प्रशासन ने एक विशेष टीम का गठन किया है। टीम के सदस्य कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं करने में जुटे हुए हैं।
मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री एंदल सिंह कंसाना आज छतरपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री कंसाना कार द्वारा दोपहर 12:30 बजे छतरपुर आकर दोपहर 1:30 बजे ग्राम गड़ा बागेश्वर धाम जाएगें श्री कंसाना ग्राम गढा में 23 फरवरी को प्रधानमंत्री एवं 26 फरवरी को राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा के संबंध में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगे। इसके बाद श्री कंसाना बसारी में बुंदेली विकास संस्थान द्वारा आयोजित 26 वां बुंदेली उत्सव में शाम 6:30 बजे शिरकत करेंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। यह उत्सव बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण आयोजन है।
