क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में बजाज फायनेंस के साथ किए गए लोन फ्रॉड में एक आरोपी गिरफ्तार ।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓आरोपीगण नें फर्जी मेडिकल डिग्री के दस्तावेज बनाकर फायनेंस कम्पनी से लिया था लाखों का लोन ।
✓प्रकरण में 03 आरोपीयो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर क्राईम ब्राँच द्वारा विधीवत कार्यवाही की गई ।
✓तीनों आरोपीयों में से एक आरोपी प्रदीप निरंजन को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया ।
✓आरोपी झाँसी जिले में काट रहा था फरारी ।
✓क्राईम ब्रांच द्वारा आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त करने सहित अन्य साथी आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है, संलिप्तता के आधार पर संबंधित के विरुद्ध भी की जाएगी कार्यवाही।
अपराध क्रमांक- 197/2025धारा- 318(4),336,338,340,111(4),3(5)BNS
फर्जी डाक्टर बनने वाले आरोपीगण- 01. हरीओम बंसल 02. भुपेन्द्र सिंह 03. प्रदीप निरंजन नोटः- उक्त सभी ने असल डाक्टर के नाम का उपयोग कर उनके पिता के नाम चैंज कर उपयोग किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम : (1). प्रदीप निरंजन नि. भाण्डेर जिला दतिया (म.प्र.)
असल डाक्टरः- 01. हरीओम बंसल 02. भुपेन्द्र सिंह 03. प्रदीप निरंजन

घटना का विवरण :-
इंदौर पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा इंदौर कमिश्नरेट क्षेत्र में लोगों से छल–कपट कर आर्थिक ठगी में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।इन निर्देशों के तहत क्राइम ब्रांच इंदौ र की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम को ऑनलाइन ठगी की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के लिए लगाया गया है।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम के निरीक्षक विजय सिसौदिया एवं टीम द्वारा आवेदक आकाश गौतम नि. इंदौर (बजाज फायनेंस लिमि.) द्वारा दिए गए शिकायत आवेदनजिसमें 03 व्यक्तियों द्वारा फर्जी मेडिकल डिग्री के दस्तावेज बनाकर कम्पनी से लोन लेकर फ्रॉड करने के संबंध में शिकायत की थी। जिसमें टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते एफ आई आर दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाकर 01 आरोपी प्रदीप निरंजन नि. दतिया को झाँसी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में प्रकरण में अपनी भागीदारी स्वीकार की है।
पुलिस कार्यवाही-
• आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है जिसमें अन्य अपराधियों की संलिप्तता के बारे में जानकारी ली जा रही है।

• थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में अपराध क्रमांक- 197/2025 धारा 318(4),336,338,340,111(4),3(5)BNS में अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

क्राइम ब्रांच, पुलिस कमिश्नरेट इंदौर “आपकी सुरक्षा — हमारा संकल्प”

Exit mobile version