क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स के दो तस्कर गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✔️आरोपीयो के कब्जे से 11.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एवं बलेनो कार जप्त

✔️आरोपियों का, सस्ते दामों पर ड्रग्स शहर में लाकर, ड्रग्स का नशा करने वाले लोगों को अधिक दामों पर MD ड्रग्स बेचना का था इरादा ।
✔️आरोपियों ने अब तक की पूछताछ में शहर में बायपास एवं ए.बी. रोड के चुनिंदा स्थानों पर अवैध मादक पदार्थ सप्लाई करने के बारे में बताया है जिसके संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

अपराध क्रमांक- 153/2025 धारा- 8/22

- Advertisement -

घटना स्थल-भंडारी ब्रिज के नीचे, MR 4 इन्दौर

आरोपियों का नाम :(1) पीयूष चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी पटाया स्पा सेंटर इंडस्ट्री हाउस इंदौर
(2)सत्यम जैन उम्र 26 वर्ष निवासी 628 नैरीमल पॉइंट इंदौर

जब्त माल का विवरण : 11.52 ग्राम “MD ड्रग्स”।

घटना का विवरण :- इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा संदिग्ध की चेकिंग करते भण्डारी ब्रिज के नीचे MR4 रोड एक कार रात में संदेहास्पद हालत में खड़ी दिखी जिसे चेक करते 02 व्यक्ति कार में बैठे मिले, जिससे पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपना नाम (1) पीयूष चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी पटाया स्पा सेंटर इंडस्ट्री हाउस इंदौर
(2)सत्यम जैन उम्र 26 वर्ष निवासी नैरीमल पॉइंट इंदौर बताया

आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया जल्द रुपये कमाने की नियत से अवैध मादक पदार्थ सस्ते में खरीदीकर महंगे दामों पर नशे के आदि लोगों बिक्री करने का कार्य करना कबूला है।आरोपी के कब्जे से 11.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 153/25 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

Exit mobile version