अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर देर रात एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में बिग बी ने लिखा, ‘जी हां हुजूर, मैं भी एक प्रशंसक हूं तो?’ बिग बी के इस ट्वीट पर एक यूजर ने किसी को कॉल करने पर उनकी आवाज में आने सुनाई देने वाली कॉलर ट्यून का जिक्र करते हुए कमेंट किया, ‘तो फोन पर बोलना बंद करो भाई’। यूजर के इस कमेंट पर बिग बी ने जो रिप्लाई किया वो वायरल हो गया। बिग बी ने यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।’
