इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र में भी मंगलवार रात एक और हादसे में ऑटो ड्राइवर की जान चली गई। सलीम (51) पुत्र मुबारिक खान मंसूरी, निवासी मदीना नगर, आजाद नगर, बाइक से अपने परिचित से मिलने मोती तबेला जा रहे थे।
महल कचहरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सलीम सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़े रहे, लेकिन करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। कुछ युवकों ने एक ऑटो की मदद से उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां दो पुलिसकर्मी भी साथ गए। देर रात इलाज के दौरान सलीम की मौत हो गई।
पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
