
● घायलों, गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए ट्रैफिक एजुकेशन विंग ने किया सम्मानित●
● ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में लाइसेंस व यातायात मार्गदर्शिका पुस्तक वितरण की गई●
इंदौर- शहर में सुगम, सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु, आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अति. पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, नगरीय इंदौर श्री अरविंद तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा निरंतर रूप से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में सड़क सुरक्षा माह (जनवरी-2025) के अंतर्गत यातायात प्रबंधन पुलिस की एजुकेशन विंग के प्रधान आरक्षक रणजीत सिंह व आरक्षक सुमंत सिंह कछावा द्वारा यातायात नियमो के पालन में सहयोग की अपील की गई । ई रिक्शा चलाने वाली महिलाओं को बताया गया कि
● आप क्षमता से अधिक सवारी न बैठाये क्योकि इससे आपके वाहन की उम्र कम होती है और असन्तुलित होकर दुर्घटना होने की आशंका बनती है।
● सवारी बैठाने के चक्कर में सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन को नहीं रोक, इससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटना हो सकती है।
● रेड लाइट का पालन करे, लेफ्ट टर्न बाधित न करने, ओवरटेकिंग लाइन में धीमी गति का वाहन न चलाने, निर्धारित स्थानों से ही सवारी बैठाने, अचानक ब्रेक नही लगाने की जानकारी दी गयी।
महिलाओं ने कहा कि हम ट्रैनिंग लेकर नियमो के अनुरूप ही वाहन चलाएगी। और यातायात व्यवस्था में वालंटियर के रूप में पुलिस के साथ अपनी सेवाएं भी देना चाहती है। जब भी कोई घायल या गर्भवती महिला को ले जाना हो तो किराया नही लेती है। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करने व किसीने पति की बीमारी की वजह से मजबूरी में ई- रिक्शा चलाना शुरू किया था लेकिन अब प्रशिक्षण लेकर रोजगार के तौर पर खुशी-खुशी ई - रिक्शा चलाती है।
ट्रेनिग इंस्टिट्यूट श्रीराम सेवा संकल्प से श्रीमती राधा कदम द्वारा ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की जानकारी एवं देश-विदेश में रोजगार के अवसर के बारे में भी अवगत कराया गया। वाहन चलाने की ट्रेनिंग लेने के पश्चात कल्पना, रोशनी, श्वेता, हिना, कंचन को लाइसेंस प्रदान किए गए। इस दौरान डूडा परियोजना अधिकारी श्री प्रवीण उपाध्याय और ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से मंगेश कदम, महेश पाटीदार, बबीता सालवी, सानिया शेख, अनिकेत मिश्रा मौजूद रहे।
