इंदौर, सूर्यदेव नगर में बच्ची पर छेड़छाड़ का प्रयास, आरोपी की लोगों ने की जमकर पिटाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। आज सुबह सूर्यदेव नगर बी सेक्टर, गौरखनाथ मंदिर के पास एक छोटी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई। रहवासियों के अनुसार, बच्ची ने साहस दिखाते हुए आरोपी को काटा और तुरंत अपनी मां को बुलाया।

स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। आरोपी ने इस दौरान दावा किया कि उसके साथ पांच महिलाएं भी कालोनी में घूम रही हैं। पुलिस ने आरोपी को थाने ले जाकर गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version