इंदौर में स्कूल वैन से टकराई पिता की बाइक, पीछे बैठे 14 साल के बेटे की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


कनाड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 साल के यश पांचाल की मौत हो गई। बाइक यश के पिता शंकर चला रहे थे। तेज रफ्तार में बाइक स्कूल वैन से टकरा गई और यश उछल कर टकरा गया। कनाड़िया पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 साल के यश पांचाल की मौत हो गई। बाइक यश के पिता शंकर चला रहे थे। तेज रफ्तार में बाइक स्कूल वैन से टकरा गई और यश उछल कर टकरा गया। कनाड़िया पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
आखिर कैसे हुआ हादसा ?
टीआइ सहर्ष यादव के मुताबिक घटना आंबामूलिया के समीप हुआ है। 14 वर्षीय यश पांचाल बीच में बैठा था। पीछे उसका एक दोस्त वंश बैठा हुआ था। बाइक शंकर पांचाल लगा चला रहे थे। अचानक स्कूल वैन सामने आ गई। शंकर लाल बाइक पर नियंत्रण नहीं कर पाए और वैन से टकरा गए। पीछे बैठा यश हवा में उछल कर वैन से टकरा गया। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। राहगीरों की मदद से वैन चालक खुद घायलों को अस्पताल ले गया लेकिन यश की मौत हो गई। टीआइ के मुताबिक तीनों जिम से लौट रहे थे।

Exit mobile version