इंदौर में बैंक कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत:बाइक से कम्पेल की तरफ जा रहे थे, खुडैल रोड पर डंपर ने मारी टक्कर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के कनाड़िया बैंक में पदस्थ एक कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि वह ऑफिस के काम के चलते कम्पेल जा रहे थे। इसी दौरान खुडैल रोड पर उन्हें एक डंपर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें एमवाय भेजा गया। एमवाय चौकी पुलिस के मुताबिक घटना खुडैल रोड की है। हार्दिक चौहान (30) निवासी यादव नगर अपनी बाइक से कम्पेल की तरफ जा रहे थे। देवगुराड़िया के समीप उनकी बाइक को एक डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौत हो गई।
परिवार के लोगों ने बताया कि हार्दिक एमपी ग्रामीण बैंक की कनाडिया ब्रांच में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे। वह 2016 से बैंक में काम कर रहे हैं। सुबह बैंक के काम को लेकर निकले थे।
हार्दिक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा भी है। हादसे की सूचना के बाद एमवाय अस्पताल में बैंक और परिवार के कर्मचारी पहुंचे थे।

Exit mobile version