इंदौर में एक बार फिर एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला घायल हो गई। हादसा शनिवार रात शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के लोहा मंडी ब्रिज का है।
बताया जा रहा है कि यहां एक मिनी ट्रक नंबर MP13 GB 6446 के ब्रेक फेल हो गए। जिसके बाद उसने कई वाहनों को टक्कर मारी। एक लोडिंग वाहन से टकराने के बाद ट्रक रुक गया। जिसमे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक जब्त कर वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- ‘मिनी ट्रक तीन-चार वाहनों और लोगों को टक्कर मारते आया है। यह नवलखा से टक्कर मारते हुए ला रहा है। दो से तीन गाड़ियां इसने तोड़ दी। यह बड़ा एक्सीडेंट है।’
लोडिंग वाहन से टकराने के बाद रुका ट्रक
हादसे के बाद पुलिस ने घटना को लेकर प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें बताया कि इस हादसे में स्कूटी चालक शर्मिला पति इस्लाम पटेल निवासी भीमा नगर को मिनी ट्रक ने टक्कर मारी है। इसमें उसे मामूली चोट आई हैं। पुलिस के अनुसार मिनी ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। जांच में ड्राइवर भी नशे में नहीं पाया गया है। एक लोडिंग वाहन से टकराने के बाद गाड़ी रुकी, जिसमें बड़ा हादसा टल गया है।
ट्रैफिक एसीपी हिंदू सिंह मुवेल ने कहा- वाहन को थाने में खड़ा करवाया गया है। ड्राइवर मंगल पिता मोहनलाल केवट, उम्र-25 साल निवासी सांवेर बायपास इंदौर से पूछताछ की जा रही है। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
