इंदौर में कार पार्किंग को लेकर दो पक्ष भिड़े:घर में घुसकर मारपीट का सीसीटीवी आया सामने, दोनों के खिलाफ FIR

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एमआईजी इलाके में कार पार्किंग की बात काे लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर मारपीट कर दी। मारपीट का सीसीटीवी सामने आया है। पुलिस ने इस घटना के बाद दोनों पक्षों पर कार्रवाई की है।
दीपाली परसाई निवासी अंबेडकर नगर की शिकायत पर पुलिस ने चंचल यादव, नयन यादव और रमेश यादव पर मारपीट करने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में केस दर्ज किया है। चंचल के मुताबिक वह निजी कंपनी में नौकरी करती है। मंगलवार सुबह परिवार के लोग घर में थे। तभी रमेश यादव और उसका बेटा चंचल व नयन घर के बाहर गालियां देने लगे। इस दौरान उन्होंने जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि कार यहां क्यो खड़ी की। इसके बाद लोहे का दरवाजा तोड़ दिया। घर में घुसकर पिता यशवंत के साथ मारपीट की। मां बचाव करने पहुंची तो उन्हें भी पीटा। वहीं किराएदार से भी मारपीट कर दी।
वहीं चंचल यादव की शिकायत पर यशवंत और उसके किराएदार पर केस दर्ज किया गया है। चंचल ने बताया कि तीन घर छोड़कर यशवंत का मकान है। यशवंत की कार उनके घर के बाहर खड़ी थी। जिसे हटाने के लिए कहा था। इस पर उन्होंने विवाद किया। सड़क से पत्थर उठाकर पिता रमेश के मुंह पर मार दिया। जिसमें चेहरे पर चोट आई। वहीं जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पिता ने वहां से भागकर जान बचाई।

Exit mobile version