इंदौर में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों से मारपीट:तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया, बेटियों के साथ गरबे खेलने गई पत्नी को पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट की तीन घटनाएं सामने आई हैं। सभी मामलों में पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र
नई बस्ती कैलोद करताल निवासी विनोद तंवर ने अपने बड़े भाई राजेश उर्फ राजा तंवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि वह ओटले पर सो रहा था, तभी उसका बड़ा भाई शराब पीकर आया और गाली-गलौज करने लगा। रोकने पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे विनोद के सिर और चेहरे पर चोटें आईं।
एरोड्रम थाना क्षेत्र
बिजासन मंदिर परिसर में मीराबाई जाधव नामक महिला ने गोविंदा डाटके के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज की और बिलसी का टुकड़ा उठाकर फेंका। गनीमत रही कि वह घायल नहीं हुईं।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र
कुलकर्णी भट्टा निवासी 40 वर्षीय महिला ने अपने पति दीपक के खिलाफ शिकायत की है। महिला के मुताबिक, वह गरबा खेलकर लौटी तो पति ने शराब के नशे में गाली-गलौज शुरू कर दी। थप्पड़ मारे और प्लास्टिक के पाइप से पैरों पर मारपीट की।

Exit mobile version