इंदौर, 28 अगस्त 2025
इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 452 मिलीमीटर ( लगभग 18 इंच) औसत वर्षा हो चुकी है। यह आंकड़ा गत वर्ष इस अवधि में दर्ज 632.8 मिलीमीटर (लगभग 25 इंच) औसत वर्षा से 180.8 मिलीमीटर (7 इंच) कम है।
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 28 अगस्त की सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 12.8 मिलीमीटर, महू में 23.3 मिलीमीटर, सांवेर में 77.1 मिलीमीटर, देपालपुर में 29.8 मिलीमीटर, गौतमपुरा में 19.7 मिलीमीटर तथा हातोद में 35 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह जिले में पिछले 24 घंटे में 33 मिली मीटर (एक इंच से अधिक) औसत वर्षा हुई है। इसे मिलाकर जारी मानसून सत्र में अब तक वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 508 मिलीमीटर, महू में 496.9 मिलीमीटर, सांवेर में 471.3 मिलीमीटर, देपालपुर में 608.8 मिलीमीटर, गौतमपुरा में 204.4 मिलीमीटर तथा हातोद में 422.4 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है।
इसी तरह गत वर्ष इस अवधि में वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 725.6 मिलीमीटर, महू में 486.1 मिलीमीटर, सांवेर में 697.5 मिलीमीटर, देपालपुर में 753 मिलीमीटर, गौतमपुरा में 635.7 मिलीमीटर तथा हातोद में 498.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
