इंदौर से खंडवा जा रही यात्री बस का भेरूघाट पर बुधवार रात स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे बस अचानक खाई में गिर गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। सिर्फ कंडक्टर को मामूली चोट आई है, जबकि बस में 17-18 सवारी थीं। जानकारी अनुसार हादसा इंदौर-खंडवा रोड स्थित भेरूघाट पर रात 8.30 बजे हुआ। बस में 17-18 यात्री सवार थे। बस जैसे ही घाट क्षेत्र में पहुंची अचानक उसका स्टेयरिंग फेल हो गया। ड्राइवर ने बस को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में बस का कंडक्टर रहमान खान उम्र 48 वर्ष निवासी खंडवा घायल बताया जा रहा है। किसी यात्री को चोट नहीं आई है। यात्रियों को दूसरी गाड़ी में बैठाकर रवाना किया गया।
