देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: January 2025

TimeNewsIndore
Indore

समान नागरिक संहिता पर सियासत गरमाई: कांग्रेस ने विधि आयोग की रिपोर्ट पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर विधि आयोग जैसे सम्मानित निकाय के साथ लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।समान नागरिक संहिता पर सियासत गरमाई: कांग्रेस ने विधि आयोग की रिपोर्ट पर उठाए सवाल कांग्रेस ने मोदी…

January 22, 2025 · 1 min read
TimeNewsIndore

Indore

इंदौरी कॉन्स्टेबल को भारी पड़ा ‘शेखावत सर’ कहलवाना… क्राइम ब्रांच अफसर ने ठीक किए तंवर के तेवर…

इंदौर का एक गंजे सिर वाला कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह तंवर आज अफसरों के जरिए तब नप गया जब उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ… इस वीडियो में तंवर फिल्म पुष्पा के किरदार 'शेखावत सर' की नजर करते दिख रहा है… वह सिगरेट पीते और बिना हेलमेट पीछे बाइक पर बैठा है… वीडियो वायरल होने के बाद तंवर को जमकर ट्रोलिंग का सामना तो करना ही पड़ रहा है, वहीं इस हरकत पर सख्त कार्रवाई भी हो गई… अब तंवर को ट्रैफिक ड्यूटी में लगा दिया तो हेलमेट की चालानी कार्रवाई भी हुई… इतना ही नहीं, नगर निगम ने भी सिगरेट पीने के जुर्म में कॉन्स्टेबल पर स्पॉट फाइन ठोंक दिया… पीआरटीएस डीआईजी ने भी कॉन्स्टेबल के खिलाप विभागीय जांच के आदेश दे दिए… इधर, इस वीडियो में पुष्पा अंदाज में एक युवक बाइक चलाता नजर आ रहा है… नियमों का माखौल उड़ाते इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 0.8 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं… इधर, वीडियो वायरल होने के बाद क्राइम ब्रांच एडिसनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने उक्त 'पुष्पा' बने युवक और 'शेखावत सर' बने कॉन्स्टेबल तंवर को बुलाया और इन दोनों के तेवर ठीक किए… इन दोनों को डीसीपी दंडोतिया ने जहां नियमों का पाठ पढ़ाया, तो इस तरह की हरकत दोबारा न करने की हिदायत भी दी… वहीं इस बारे में कॉन्स्टेबल तंवर की भी सफाई सामने आई… तंवर का कहना है कि यह वीडियो उसने नहीं बनाया और न ही खुद अपलोड किया… मैं तो बाइक पर पीछे बैठकर जा रहा था और किसी ने मेरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया..!

TimeNewsIndia News

India News

महाकुंभ की मोनालिसा… अब ”जात” के पीछे पड़ गया मीडिया!

भले ही कबीर साहब ने पीढ़ियों पहले कह दिया हो - ''जात न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान…'' लेकिन ''समाज के ठेकेदारों'' से लेकर अन्य लोग इस सदी में भी ''जात-पात'' का ढिंढोरा पीटने से बाज नहीं आते… इस पंक्ति में ''देश का मीडिया'' भी पीछे नहीं रहता… अभी प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई माला बेचने वाली एक मोनालिसा नामक युवती को लेकर कुछ मीडिया समूह पल-पल की अपडेट देने में जुटे हैं… पहले उसे इंदौर की रहने वाली बताया गया, बाद में पता चला कि वह बड़वाह/महेश्वर के आसपास की है… उसे यूट्यूबरों से लेकर मीडिया वालों ने इतना तंग किया कि उसे अपनी रोजी-रोटी छोड़कर पिता के कहने पर महाकुंभ से भागना पड़ा… यह सच है कि मीडिया जिसे चाहे रातों हात हीरो बना सकती है और उसे उसी तेजी से अर्श से फर्श पर भी ला सकती है… लेकिन मोनालिसा के मामले में कुछ मीडिया जगत अती पर उतर आया है… इस मामले में अब वह ''मोनालिसा की जात'' पर माथा खपा रहा है… कोई उसे ''पारदी समुदाय'' का बता रहा है, तो कोई मोनालिसा को ''अन्य जात'' का… कुछ तो इस पर भी ''पोस्टमार्टम'' कर रहे हैं कि मोनालिसा ''पारदी है या पारधी…'', वहीं मोनालिसा भी इस कामयाबी से फूली नहीं समा रही… उसने भी अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया और बॉलीवुड की अभिनेत्री ऐश्वर्या से टक्कर लेने तक की बात कह दी… इधर, छोटे-से कमरे में निवासरत मोनालिसा के परिवारजनों का भी बयान सामने आया कि मोनालिसा की इस प्रसिद्धी ने हमें परेशान भी कर दिया और अब उनका माला बेचना तक दुभर हो चुका है… हालांकि अब देखना होगा कि मोनालिसा के मामले में मीडिया और क्या-क्या नई बातें ''खोदकर'' लाता है..?

TimeNewsIndore

Indore

सोशल मीडिया चलाने के दौरान भी पूरी रखे सावधानी…., नही तो साइबर क्रिमिनल्स आपके निजी डाटा के साथ कर सकते है छेड़खानी।

◆ इंदौर पुलिस की साइबर पाठशाला में सुगनी देवी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने जाने, डिजिटल लाइफ में सुरक्षा के उपाय ।

TimeNewsIndore

Indore

इंदौर में शीतला माता बाजार में हंगामा:कार्रवाई करने पहुंची निगम की रिमूवल टीम को दलाल-व्यापारियों ने घेरा; सड़क पर उतरे

इंदौर के शीतला माता बाजार में नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। मगर यहां दलाल, व्यापारी एकजुट हो गए। निगमकर्मी और वे आमने-सामने हो गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया।

TimeNewsIndore

Indore

मेघदूत चौपाटी : दुकानें हटाने, लगाने, फिर हटाने का दौर जारी

मेघदूत चौपाटी पर दुकान लगाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले ही यहां पर दुकान, गुमटियां दोबारा लगाने को लेकर विवाद हुआ था।

TimeNewsIndore

Indore

संतुलन बिगड़ने से युवती गिरी:हाथ फंसा तो कटर से क्रेन काटकर निकाला

अन्नपूर्णा इलाके में सीवरेज के काम में लगी नगर निगम की क्रेन में युवती का हाथ फंस गया। वह देर तक क्रेन में फंसी रही।

TimeNewsIndore

Indore

इंदौर में युवक ने सुसाइड नोट में लिखा- ‘भारत सरकार कानून बदले, महिलाएं कानून का दुरुपयोग करती हैं… ऐसे ही उजड़ते रहेंगे परिवार’

देश में हाल के दिनों में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां महिलाओं ने अपने कानूनी अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए पति या प्रेमी के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाया।

TimeNewsIndore

Indore

7वीं की छात्रा को ऑटो ड्राइवर ने किया बेड टच:इंदौर में स्कूल से लौट रही थी; सवारी के बहाने आगे बैठाकर की हरकत

जूनी इंदौर इलाके में स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ हो गई। वह स्कूल से घर आ रही थी। तब ऑटो रिक्शा चालक ने उसे आगे की सीट पर बैठाया और गलत तरीके से टच किया।

↑