बांग्लादेश में हिंसा के बीच अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले 12 बांग्लादेशी नागरिकों को त्रिपुरा के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है। घुसपैठ की खुफिया जानकारी के बाद पुलिस ने बीएसएफ कर्मियों के साथ शनिवार रात पश्चिम अगरतला के लंकामुरा, जायनगर और रामनगर में छापेमारी की। इन स्थानों से तीन महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
बिना दस्तावेज के भारत में घुसे
पश्चिम अगरतला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी कांति बर्धन ने कहा कि पूछताछ के दौरान उन्होंने वैध दस्तावेजों के बिना बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि घुसपैठ बढ़ने के कारण पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस घुसपैठियों को पकड़ने के लिए ऐसे अभियान जारी रखेगी
