देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 17 बार पढ़ी गई

बलूचिस्तान में आतंकियों ने 23 लोगों की हत्या की:हाईवे बंद किया, गाड़ियां रोकीं ID चेक करके गोली मारी; आतंकी गाड़ियां जलाकर भागे

मरने वालो में 3 नागरिक बलूचिस्तान के हैं। इनके अलावा सभी 20 नागरिक पंजाब के रहने वाले हैं। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में रविवार रात को आतंकियों ने बस से उतार कर 23 लोगों को गोली मार दी।

Abhishek Raghuvanshi26 अगस्त 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पाकिस्तान में बलूचिस्तान में रविवार रात को आतंकियों ने बस से उतार कर 23 लोगों को गोली मार दी। आतंकियों ने वहां से भागने से पहले कई वाहनों को आग भी लगा दी। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक ये घटना बलूचिस्तान के मूसाखेल में हुई।

मूसाखेल के पुलिस अधिकारी नजीब काकर ने कहा कि आतंकियों ने पहले राराशम इलाके में हाईवे को बंद कर दिया। इसके बाद वे पंजाब से आने-जाने वाली गाड़ियों को रोककर पूछताछ करने लगे। बंदूकधारी हमलावरों ने पहले यात्रियों के आईडी कॉर्ड चेक किए और फिर गोली मारी।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
मरने वालो में 3 नागरिक बलूचिस्तान के हैं। इनके अलावा सभी 20 नागरिक पंजाब के रहने वाले हैं। - Dainik Bhaskarहमलावरों ने लोगों को गोली मारने के बाद वहां खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी।पिछले कई सालों में पाकिस्तान में पंजाब के लोगों पर ऐसे हमलें हुए हैं।

काकर ने कहा कि पंजाब के लोगों की पहचान कर उन्हें गोली मारी गई। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, मरने वालो में 3 बलूचिस्तान के लोग भी हैं। इसके अलावा सभी 20 नागरिक पंजाब के रहने वाले हैं।

भागने से पहले आतंकियों ने गाड़ियों में आग लगाई
सीनियर एसपी अयूब खोसो ने कहा कि आतंकियों ने भागने से पहले 12 गाड़ियों में आग लगा दी और फिर पहाड़ियों के रास्ते भाग गए। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को हॉस्पिटल भेजा। एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन के हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि, उन्होंने संगठन की पहचान नहीं बताई।

खोसो ने कहा कि ऐसा लगता है कि उनकी जातीय पहचान जानने के बाद उन्हें मारा गया है।

पाकिस्तानी PM शरीफ ने हमले की निंदा की
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने मारे गए लोगों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन को तुरंत राहत पहुंचाने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को कड़ी सजा दी जाएगी। देश में किसी भी प्रकार का आतंकवाद स्वीकार्य नहीं है।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी हमलें की निंदा करते हुए, मारे गए लोगों के परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त की। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने भी आतंकवाद की इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान सरकार आतंकवादियों का पीछा करेगी।

अप्रैल में ऐसे ही हमले में पंजाब के 9 लोगों को गोली मारी थी
इस हमले से पहले अप्रैल में भी ऐसा ही एक हमला हुआ था, जिसमें लोगों की पहचान कर गोलियां मारी गईं। तब बलूचिस्तान के नुश्की के पास आईडी कॉर्ड चेक करने के बाद 9 लोगों को गोली मार दी गई थी। मारे गए लोग पंजाब से थे।

2023 के अक्टूबर में अज्ञात हमलावरों ने केच जिले के तुरबत में पंजाब के 6 मजदूरों को गोली मार दी थी। इसी तरह की एक घटना 2015 में हुई थी जब बंदूकधारियों ने तुर्बा के पास एक मजदूर शिविर पर हमला करके 20 मजदूरों की हत्या कर दी थी।

पाकिस्तान में आंतकी हमला, लोगों को नींद में गोली मारी:7 की मौत; PM शहबाज ने कहा- हम आतंकवाद को खत्म करके रहेंगे

पाकिस्तान के ग्वादर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने 7 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक हमले के वक्त मृतक सो रहे थे। गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। मृतक पाकिस्तान के पंजाब के रहने वाले थे । ये ग्वादर पोर्ट के पास नाई की दुकान पर काम करते थे

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 12 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 12 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 12 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 12 दिन पहलेEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार कियाWorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 12 दिन पहलेटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 13 दिन पहलेएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दियाWorldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 14 दिन पहले2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 14 दिन पहले
↑