दावा- इजराइल का सीरिया में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला:38 लोगों की मौत; 2 घंटों तक सुनाई दी धमाकों की आवाज
सीरिया के ह्यूमन राइट्स मॉनिटर ने इजराइल की एयरस्ट्राइक का यह वीडियो जारी किया। दावा किया गया है कि मरने वालों में सीरिया के सैनिक और आम नागरिक शामिल थे।
हमास के साथ जंग के बीच इजराइल ने गुरुवार देर रात को सीरिया के अलेप्पो शहर पर एयरस्ट्राइक की। इस दौरान ईरान समर्थित हिजबुल्लाह संगठन के ठिकानों को निशाना बनाया गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हमले में 38 लोगों की मौत हुई, जिनमें सैनिक और आम नागरिक शामिल थे। इस दौरान हिजबुल्लाह के भी 5 सदस्य मारे गए।
वॉर मॉनिटर की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया की इजराइल ने यह हमला देर रात करीब 1 बजकर 45 मिनट पर किया। करीब 2 घंटों तक धमाकों की आवाज सुनाई देती रही। इसी दौरान कुछ आतंकी संगठनों ने भी इदलिब शहर से ड्रोन स्ट्राइक की। हालांकि, इजराइल ने अब तक इस हमले की पुष्टि नहीं की है।
इजराइल ने सीरिया में ईरानी अधिकारियों को निशाना बनाया था
इजराइल-हमास जंग शुरू होने के बाद से इजराइली सेना अब तक कई बार सीरिया में एयरस्ट्राइक कर चुकी है। जनवरी में ईरान ने दावा किया था कि इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक इमारत पर एयरस्ट्राइक की।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने ईरान के मीडिया के हवाले से बताया था कि हमले में ईरान के 4 मिलिट्री एड्वाइजर और सीरिया के लिए ईरानी सेना के चीफ इंटेलिजेंस ऑफिसर की मौत हो गई थी।
इजराइल का दावा- सीरिया में ईरान समर्थित गुटों पर करते हैं हमला
2011 में गृह युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइल ने सीरिया में सैकड़ों हवाई हमले किए हैं। पिछले साल फरवरी में भी इजराइल ने सीरिया पर मिसाइल दागी थी। हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी। यह हमला जिस इलाके में हुआ था, वहां सीरिया की सिक्योरिटी एजेंसी, इंटेलीजेंस हेडक्वॉर्टर और सीनियर अधिकारियों के घर हैं।
इजराइल डिफेंस फोर्सेज के मुताबिक, वो उन जगहों पर हमला करते हैं जहां बड़ी मात्रा में इन ईरान समर्थक गुटों के हथियार रखे होते हैं। इन गुटों में लेबनान का हिज्बुल्लाह संगठन प्रमुख तौर पर शामिल है। इजराइल के हवाई हमलों ने कई बार सीरिया के एयर-डिफेंस सिस्टम को टारगेट किया है।
दरअसल, इजराइल को अपनी उत्तरी सीमा पर ईरानी घुसपैठ का डर बना रहता है और इसके चलते वो ईरानी बेस और लेबनानी संगठन हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला करता रहता है।
लेबनान का आतंकी संगठन है हिजबुल्लाह
हिजबुल्ला का शाब्दिक अर्थ ‘ईश्वर का दल’ होता है। हिजबुल्ला लेबनान के शिया मुसलमानों का आतंकवादी संगठन और राजनीतिक पार्टी भी है। ये संगठन ईरान के शिया मुसलमानों के सिद्धांतों पर चलता है। 1982 में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने लेबनान में घुसे इजराइली लोगों को मारने के लिए हिजबुल्ला की स्थापना की थी।
हिजबुल्ला ईरान और सीरिया से राजनीतिक, सैद्धांतिक और सैन्य समर्थन हासिल करता रहा है, जिसके चलते इजराइल ईरान के इस संगठन से नफरत करता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 4 घंटे पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 4 घंटे पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 4 घंटे पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 4 घंटे पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 4 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 5 घंटे पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 1 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 1 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहले
WorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहले
Worldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 8 दिन पहले
Worldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 9 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 10 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 10 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहले
Worldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहले
Worldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 14 दिन पहले
Worldरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी की 14 दिन पहले
Worldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहले
Worldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले

