देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 13 बार पढ़ी गई

गाजा में समुद्र में गिरे फूड पैकेट, 12 लोग डूबे:3 बंडलों के पैराशूट में खराबी आई, इन्हें निकालने के लिए पानी में उतरे फिलिस्तीनी

फुटेज में लोग समुद्र से खाने के बक्से निकालते नजर आ रहे हैं। UN के मुताबिक गाजा की 22 लाख से ज्यादा आबादी भुखमरी की कगार पर है। इजराइल-हमास जंग के बीच 23 लाख की आबादी वाले गाजा में खाने का संकट गंभीर होता जा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi27 मार्च 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इजराइल-हमास जंग के बीच 23 लाख की आबादी वाले गाजा में खाने का संकट गंभीर होता जा रहा है। मंगलवार को उत्तर गाजा से बेट लाहिया में विमानों से गिराए गए फूड पैकेज पाने की कोशिश में 18 लोगों की मौत हो गई। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इनमें से 12 लोग समुद्र में डूब गए और 6 की मौत भगदड़ में हुई।

पेंटागन की प्रवक्ता सबरीना सिंह के मुताबिक, सोमवार को अमेरिका ने गाजा में एड के 80 बंडल भेजे थे। इनमें से तीन पर लगे पैराशूट में कुछ खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से ये पानी में गिर गए। हालांकि, इस दौरान हुई मौतों की पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलिस्तीन सरकार ने कहा कि विमान से राहत सामग्री गिराना बेकार है, इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

तस्वीरों में खबर5 फोटो
फुटेज में लोग समुद्र से खाने के बक्से निकालते नजर आ रहे हैं। UN के मुताबिक गाजा की 22 लाख से ज्यादा आबादी भुखमरी की कगार पर है। - Dainik Bhaskarतस्वीर में पैराशूट से गिराए जा रही राहत सामग्री को लेने के लिए फिलिस्तीनी उसके पीछे भागते दिख रहे हैं।बक्से समुद्र में गिरने के बाद लोग इन्हें निकालने के लिए पानी में उतर गए।अमेरिका ने गाजा के दीर अल बलाह इलाके में खाने के बक्से गिराए थे। लोग इन्हें लेने के लिए दौड़ पड़े थे। (क्रेडिट- न्यूयॉर्क टाइम्स)फिलिस्तीनियों पर हुई फायरिंग के बाद शवों को गधा गाड़ी पर ले जाया गया था।

सहायता एजेंसियों ने कहा कि जरूरत के सामान की सप्लाई का करीब पांचवां हिस्सा ही गाजा में प्रवेश कर रहा है। इजराइल ने हवाई और जमीनी हमले जारी रखे हैं, जिसने क्षेत्र को तबाह कर दिया है। इस वजह से गाजा के कुछ हिस्सों में अकाल जैसी स्थिति बन गई है।

इजराइल ने गाजा पर 2 एटम बम के बराबर विस्फोटक गिराए
UN में फिलिस्तीन के विशेष दूत फ्रांसेस्का अल्बानीज ने आरोप लगाया कि इजराइल ने 6 महीने से कम समय में गाजा पर 25 हजार टन विस्फोटक गिराया है, जो करीब दो परमाणु बम के बराबर है। दरअसल, 6 अगस्त 1945 को जापान के हिरोशिमा पर गिराया गया अमेरिकी परमाणु बम लिटिल बॉय 15 हजार टन का था।

इससे पहले, गाजा में सीजफायर के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में वोटिंग हुई। प्रस्ताव 14-0 से पास हो गया। इस प्रस्ताव में रमजान में युद्धविराम की अपील और 7 अक्टूबर के सभी बंधकों की रिहाई की भी मांग की गई। यह पहली बार था जब अमेरिका ने वोटिंग से दूरी बनाई।

खाना लेने पहुंचे लोगों पर इजराइली सेना ने फायरिंग की थी
इससे पहले मार्च की शुरुआत में अमेरिका ने पहली बार गाजा में मदद पहुंचाई थी। अमेरिकी सेना के एयरक्राफ्ट ने पैराशूट से फिलिस्तीनियों के लिए खाने के बक्से गिराए थे। इन्हें लेने के लिए लोग समुद्र में दौड़ लगाते नजर आए थे। अमेरिका ने 66 बक्सों में 38 हजार रेडी-टु-ईट मील्स गिराए थे।

वहीं 1 मार्च को खाना लेने पहुंचे फिलिस्तीनियों पर इजराइली सैनिकों ने फायरिंग कर दी थी। इस घटना के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इनसे पता चल रहा था कि जहां फायरिंग हुई वो एड पॉइन्ट समुद्र के पास ही था। इस दौरान 112 लोगों की मौत हुई थी।

जिस ट्रक में राहत सामग्री पहुंची, उसी से अस्पताल पहुंचे थे शव
इन्हें गधा गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया था। इसके अलावा जिस ट्रक में राहत सामग्री पहुंची थी उसमें भी शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। UN के मुताबिक गाजा की 22 लाख से ज्यादा आबादी भुखमरी की कगार पर है।

7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग में अब तक 24 अस्पताल और 123 एम्बुलेंस तबाह हो चुकी हैं। अलजजीरा के मुताबिक, जंग में 32 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है, जबकि 74 हजार से ज्यादा घायल हैं।

‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’
हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। उसने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को ‘अल-अक्सा फ्लड’ नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहलेEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार कियाWorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहलेटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 8 दिन पहलेएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दियाWorldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 9 दिन पहले2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 10 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 10 दिन पहले
पनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहलेरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहेWorldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहलेमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतराWorldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 14 दिन पहलेरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी कीWorldरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी की 14 दिन पहलेयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहलेओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दीWorldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले
↑