चीटिंग करने वाली नॉर्वे की शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया:कहा- माफ करें; अपनी थीसिस में दूसरे स्टूडेंट की लिखी गलतियां भी कॉपी-पेस्ट की थीं

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
सैंड्रा बोर्च अगस्त 2023 में ही शिक्षा मंत्री बनी थीं। - Dainik Bhaskar
सैंड्रा बोर्च अगस्त 2023 में ही शिक्षा मंत्री बनी थीं।

नॉर्वे की शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। उन पर चीटिंग करने के आरोप थे। शिक्षा मंत्री सैंड्रा बोर्च ने माना कि उन्होंने 2014 में मास्टर डिग्री में दिए जाने वाले थीसिस को कॉपी-पेस्ट किया था।

35 साल की सैंड्रा बोर्च ने कहा- मैंने बहुत बड़ी गलती की है। मैंने किसी और स्टूडेंट के थीसिस को देखकर अपना थीसिस लिखा था। मैंने सोर्स का नाम भी नहीं लिखा था। दरअसल, थीसिस में जिस जगह से जानकारी ली गई है उसे कोट करना पड़ता है। सैंड्रा ने ऐसा नहीं किया था।

सैंड्रा बोर्च 2017 में पहली बार सांसद चुनी गई थीं।

यह मामला सामने कैसे आया
नॉर्व के एक मीडिया हाउस को सैंड्रा के थीसिस और दो अन्य स्टूडेंट्स के थीसिस में समानताएं दिखी थीं। मीडिया हाउस का कहना था कि तीनों के थीसिस में एक जैसी ही गलतियां हैं। इसका मतलब यह हुआ की सैंड्रा ने दूसरे स्टूडेंट्स की लिखी हुई गलतियां भी अपने थीसिस में लिख ली थीं। उन्होंने रेफरेंस में स्टूडेंट्स का नाम भी नहीं लिखा था।

2023 में ही शिक्षा मंत्री बनी थीं
सैंड्रा बोर्च को अगस्त 2023 में ही शिक्षा मंत्रालय की कमान सौंपी गई थी। इसके पहले वो 2021 से 2023 तक एग्रीकल्चर मिनिस्टर रह चुकी हैं। 2014 में वो ट्रोम्सो यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही थीं। यहां उनके थीसिस का टॉपिक- ऑयल इंडस्ट्री में सुरक्षा नियम था।

- Advertisement -

यह खबर भी पढ़ें…

न्यूजीलैंड की सांसद ने मॉल से कपड़े चुराए, इस्तीफा देते हुए कहा- ऐसा तनाव में किया

न्यूजीलैंड में ग्रीन पार्टी की सांसद गोलरिज घरमन पर दो शॉपिंग स्टोर्स से 3 बार कपड़े चुराने का आरोप है। इसके बाद सोमवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। घरमन का चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Exit mobile version