- मोदी जी के नेतृत्व में हर-हर के जीवन में सुख समृद्धि एवं शांति आएगी – आकाश विजयवर्गीय
- आने वाली पीढ़ी के बेहतरी के लिए भाजपा को प्रचंड वोट से जिताए – शंकर लालवानी
इंदौर – विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में आज क्षेत्र एक के वार्ड क्रमांक 8,9,10,12 में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ।
मंत्री जी की प्रदेश में चुनावी व्यस्तता के चलते कार्यकर्ता सम्मेलन का नेतृत्व पूर्व विधायक एवं उनके पुत्र आकाश ने किया।
आकाश ने कहा कि भाजपा के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम विधानसभा चुनाव बड़े अंतर से जीते एवं आगामी लोकसभा चुनाव में भी हम पिछले बार की तुलना में अधिक मतों से शंकर लालवानी को सांसद का चुनाव जिताएंगे।
हमने संकल्प लिया है कि आने वाले समय में हमें माता और बहनों को लखपति दीदी बनाना है इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए हम सभी को भाजपा को प्रचंड मतों से जीताना है, गौरतलब है की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से लाखों करोड़ों महिलाओ को रोजगार मिला एवं आज वे ससम्मान कमाई के साथ अपना जीवन यापन कर रही है।
सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी ने कहा कि कैलाश जी और हमने मिलकर बाणगंगा क्षेत्र में नई रेलवे स्टेशन हेतु रेल मंत्री जी को साथ लेकर दौरा कर पूरी योजना बना रखी है जल्दी इस पर भी कार्य प्रारंभ होने जा रहा है,
विधानसभा 1 लगभग कांग्रेस मुक्त हो चुकी है यहां के कांग्रेस के नेता भी अब भाजपा परिवार में शामिल हो चुके हैं इसलिए अधिक से अधिक मतदान कर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड विजय दिलाए।
इसी के साथ भाजपा की राष्ट्रीयहित की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का भी आकाश विजयवर्गीय में स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय एवं सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी के साथ पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, डॉ उमा शशि शर्मा भाजपा के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।
